Hypocrisy on Diwali crackers... (दिवाली के पटाखों पर ज्ञान🤭)



जो मॉर्निंग-वाक करने भी बाइक से जाते है, 

जो खाली कमरे में भी AC चलाते है,

जिन्हे अकेले घूमने के लिए भी कार लगती है, 

जिनकी पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज़ करने में फटती है,

जिनकी lavish लाइफ और new day-new dress जैसे सिद्धांत

धरती की जान से खेल रहे है 

वो साले दिवाली के पटाखों पे ज्ञान पेल रहे है….🤷‍♂️


हाँ हम भी पॉलूशन के खिलाफ है, पटाखों का हमें भी कुछ खास शौक नही,

लेकिन पटाखों का इस्तेमाल भी सिर्फ दिवाली तक ही तो सिमित नहीं।


क्रिसमस हो या न्यू ईयर, जश्न हो या शादियों में,

पटाख़े फोड़े जाते है, हर देश, धर्म और जातियों में…

जब हर चुनाव और क्रिकेट मैच की जीत पर भी पटाख़े फोड़े जाते है,

तो ये ग्यानी अपना ज्ञान लेकर सिर्फ दिवाली पे ही क्यों आते है …😏


भई वो डिस्को दीवाने है, उन्हें पेड़ लगाना नहीं भाता है,

बात बात पे सड़क-रेल जाम करने में उन्हें बड़ा मजा आता है,

वो विरोध प्रदर्शन में किसी के घर-गाड़िया तक जला सकते है ,

लेकिन उन्हें सारा पॉलूशन सिर्फ दिवाली पे ही नजर आता है…


दरअसल बात ये है भैया कि बहुत कम लोग ही असल में चाहते है कुछ चेंज ,

अधिकतर को पर्यावरण से कोई मतलब नहीं, उन्हें तो चाहिए बस फेम ,

और फेम का सबसे इजी शॉर्टकट है सोशल मीडिया पे करना ब्लेम,

एंड ब्लेमिंग हिन्दुइस्म इस दी सेफेस्ट पार्ट ऑफ़ दिस गेम. 🙏🙏

--------------------------------------------------------------------------------------------------------------

कविता पसंद आई हो तो प्लीज लाइक और शेयर करे... और अपने विचार कमैंट्स में जरूर बताये और ऐसी ही रचनाये पढ़ते रहने के लिए इस ब्लॉग को फॉलो करे.

धन्यवाद।  

आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। ✨🎉🎇🚩🙏

Comments

  1. Thank you guys for this amazing support.

    it's my 1st blog post so i am not very aware about the technical issues, as u can see in this post also like the like & subscribe button isn't visible... but i will work on it and make your reading experience more better with time.
    Thanks for your support, will keep updating more, stay connected. Thankyou. : )

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Quotes and Shayaries on love and relationship for Valentine's day

Honest suggestions for Valentine's week (बेटा Rose पे नहीं, रोजगार पे ध्यान दो...)