Honest suggestions for Valentine's week (बेटा Rose पे नहीं, रोजगार पे ध्यान दो...)



बेटा #Rose पर नहीं, 'रोजगार' पे ध्यान दो,

क्योंकि आजकल #Propose भी Purpose देख के ही किया जाता है...


#chocolate day  मनाओ, बेशक मनाओ,,,

लेकिन इतनी भी न खाओ कि डाइबिटीस तुम्हारे साथ #Slap day मना ले। 


Celebrating #Valentine is well and fine, 

लेकिन ये #teddy टाडी क्या है?🙄

भई ऐसे शौक तो आजकल बच्चो में भी #missing है।🤷‍♂️


फिर तुम तो एडल्ट हो! matured हो!

तुम्हे पता होना चाहिए कि आजकल हर #Promise का एक #Breakup day होता है 


तो बेशक #Perfume लगाओ, #Flirting करो, और इश्क़ को भी अपने आबाद रखो,

लेकिन हर मजनू, रांझे, हीर का, ये #Confession भी तुम याद रखो


उन सबके Confession का, सार बस इतना है,

कि आजकल प्यार में प्यार कम, व्यापार देखो कितना है!


सपनो की राह में जो बाधा बनने लगे, 

उस चीज को तुरंत #Kick करो, 

मेहनत ही पहुंचाएगी मंजिल तक, 

जाओ पहले उसे #Hug और #Kiss करो...

                                                                    ~ Aayush Amrute.  


अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद। आशा है आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो। यदि हाँ तो कृपया कमेंट कर जरूर बताये। और हो सके तो प्लीज लिंक भी शेयर कर दीजिये, आपका प्यार ही हमारा वैलेंटाइन है! ...बाकि कंगाली तो आपको पता ही है... ही ही ही... धन्यवाद.

Comments

Popular posts from this blog

Quotes and Shayaries on love and relationship for Valentine's day

Hypocrisy on Diwali crackers... (दिवाली के पटाखों पर ज्ञान🤭)